Dehradun News

देहरादून में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने जुए के बड़े अड्डे पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोगों को अरेस्ट किया है। राजपुर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। मौके से भारी मात्रा में नकदी, अमेरिकी डॉलर, ताश की गड्डियां, चिप्स और अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई है।

अमेरिकी नागरिक समेत 13 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि हैलीपैड के पास एक निजी मकान में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने हैलीपैड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल जाने वाली सड़क पर स्थित एक निजी मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर चार अलग-अलग टेबलों पर जुआ खेल रहे 13 लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।

41 अमेरिकी डॉलर समेत लाखों की नकदी बरामद

पुलिस के अनुसार मौके से 1 लाख 52 हजार 870 की नकदी, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली 118 चिप्स बरामद किये गए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लंबे समय से मकान में हो रहा था जुए का खेल संचालित

जांच में सामने आया है कि लंबे समय से इस मकान में जुए का खेल संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें