Big NewsDehradun

यमुना का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 12 लोग, SDRF ने सभी को सुरक्षित किया रेस्क्यू

प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के नदी-नाले उफान पर है। राजधानी देहरादून में यमुना और टोंस नदी उफान पर है। भारी बारिश के कारण 12 लोग यमुना नदी पर बने एक टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ ने सभी को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।

उफान पर यमुना नदी, टापू पर फंसे 12 लोग

भारी बारिश के कारण प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से नदियों से दूर रहने की अपील भी की गई है। देहरादून में यमुना नदी उफान पर है।

लागातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत डाकपत्थर में कुछ लोग नदी पर बने एक टापू में फंस गए।

dehradun

एसडीआरएफ ने सभी को सकुशल बाहर निकाला

सोमवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी की यमुना नदी पर बने एक टापू पर कुछ लोग फंसे हुए हैं। पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ को कुछ लोगों के यमुना पर बने एक टापू पर फंसे होने की सूचना दी गई।

इसके बाद एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टापू पर फंसे सभी लोगों को एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

मजदूरी करते थे सभी लोग

मिली जानकारी के मुताबिक यमुना नदी के टापू पर फंसे सभी लोग मजदूरी का काम करते हैं। ये सभी हाल ही में कल्पिक रूप से नदी किनारे रह रहे थे।

रात में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और ये सभी नदी में बने टापू में फंस गए। जिसके बाद एसडीआरएफ द्वारा इन्हें कड़ी मशक्कत करते हुए राफ्ट के माध्यम से से बाहर निकाला गया। सभी ने SDRF व स्थानीय पुलिस का धन्यवाद किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button