Haridwar NewsHighlight

घर के बाहर खेल रही थी 11 साल की मासूम, बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया युवक, लूटी आबरू

हरिद्वार से 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गया और मासूम के साथ हैवानियत की। तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

घटना मंगलवार शाम कलियर क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक एक महिला की 11 साक की बेटी घर कब बाहर खेल रही थी। इस दौरान कलियर निवासी शाहरुख और कुर्बान वहां पहुंची और लड़की को घर के बाहर अकेला देखकर दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गए। आरोप है कि जंगल में ले जाकर शाहरुख ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जबकि कुर्बान वहां पर किसी के आने जाने पर नजर रख रहा था।

जंगल में लूटी मासूम की आबरू

दुष्कर्म के बाद आरोपित किशोरी को ये बात किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गए। घर के बाहर बच्ची को न पाकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच उन्हें लड़की जंगल की तरफ से आती दिखी। तब उन्होंने मासूम से जानकारी ली तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी कब परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शाहरुख और उसकी मदद करने वाले युवक कुर्बान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें