Dehradun NewsHighlight

गुच्चूपानी के पास टापू में फंसे 10 युवक, SDRF ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को देहरादून के गुच्चूपानी के पास एक टापू में 10 युवक फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

गुच्चूपानी के पास टापू में फंसे 10 युवक

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ की टीम ने टापू पर फंसे 10 लोगों को नदी के तेज बहाव से होते हुए रोप द्वारा कड़ी मशक्कत से नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

SDRF ने इन युवकों का किया रेस्क्यू

राजपाल सिंह (31) पुत्र गुमान सिंह निवासी टिहरी, नवीन सेमवाल (32) पुत्र प्रेम सेमवाल निवासी देहरादून, आशीष कुमार (32) पुत्र सूरज कुमार राजपुर रोड देहरादून, मनोज सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह निवासी टिहरी, मुकेश कुमार (33) पुत्र शेर सिंह निवासी सिकंदराबाद साबिर (35) पुत्र नासिर निवासी देहरादून, प्रिंस सैनी (28) पुत्र प्रेमचंद सैनी उम्र 28 वर्ष निवासी सिकंदराबाद, शशांक सैनी (23) पुत्र राजू सैनी निवासी सिकंदराबाद, अंकित सैनी (26) पुत्र जीत सनी निवासी सिकंदराबाद, अमन सैनी (19) पुत्र अमरपाल सैनी निवासी सिकंदराबाद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें