Uttarkashi NewsHighlight

सुरंग में 10 से 12 मीटर ड्रिलिंग शेष, कुछ देर के लिए रोका रेस्क्यू अभियान

रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 12वां दिन है। सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए शासन प्रशासन की जद्दोजहद जारी है। लेकिन कुछ देर के लिए कुछ दिक्कतों के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है।

सुरंग में 10 से 12 मीटर ड्रिलिंग शेष

सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब केवल 10 से 12 मीटर की ड्रिलिंग शेष है। जिसके लिए छह-छह मीटर के दो पाइप डाले जाने हैं। कुछ देर के लिए रेस्क्यू अभियान को रोका गया है।

बताया जा रहा है कि ड्रिलिंग के दौरान लंबे पाइप के दबाव से मशीन अपनी जगह से हिल गई है। अभी मशीन का बेस मजबूत किया जा रहा है। जिसके चलते कुछ देर के लिए अभियान रोका गया माना जा रहा है कि बचाव दल के श्रमिकों तक पहुंचने के लिए थोड़ा समय और लग सकता है।

मातली में बनाया अस्थाई सीएम कैम्प कार्यालय

बता दें सीएम धामी बुधवार शाम से उत्तरकाशी में ही मौजूद हैं। आज सुबह सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके साथ ही साइट में मौजूद अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान का फीडबैक भी लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और इस ऑपेरशन की खुद सीएम मॉनिटरिंग कर सके इसके चलते ये फैसला लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें