HighlightPauri Garhwal News

यहां ट्रक और सूमो में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 10 लोग घायल

पौड़ी गढ़वाल जिले के कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बागवान के पास ट्रक और सूमो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कीर्तिनगर ट्रक और सूमो में जोरदार भिड़ंत

पौड़ी में कीर्तिनगर में बागवान के पास ट्रक और सूमो में टक्कर होने से 10 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायलों का विवरण

  • प्रिया (21) पत्नी अरुण निवासी दिल्ली 
  • यूवी (3) पुत्री अरुण निवासी दिल्ली
  • अरुण ( 37) ( प्रिया का पति ) निवासी दिल्ली
  • अजय (47 वर्ष) पुत्र लेखूं मल निवासी ग्राम जूना ओल्ड बालेज अहमदाबाद 
  • सोनिया (17 वर्ष) पुत्री अजय निवासी ग्राम जूना ओल्ड बालेज अहमदाबाद 
  • काजल (22 वर्ष) पत्नी अजय निवासी ग्राम जूना ओल्ड बालेज अहमदाबाद 
  • मोहित (22 वर्ष) पुत्र अजय निवासी ग्राम जूना ओल्ड बालेज अहमदाबाद 
  • जितेंद्र (24 ) पुत्र हंसी लाल
  • रोहित (23) पुत्र कालीचरन
  • एकांत राठौर ( 25) पुत्र रामपाल राठौर
  • सेमुअल (25) मसीह पुत्र सुरजीत मसीह

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें