Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रा: जगह जगह रोके गए यात्री आज होंगे केदारनाथ धाम के लिए रवाना

केदारनाथ धाम में सोमवार सुबह से ही रुक- रूककर हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने सुबह 11 बजे केदारनाथ धाम जा रहे नौ हजार यात्रियों को जगह जगह रोक दिया था। आज मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद ही यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया जाएगा।

मौसम साफ होने के बाद यात्रियों को किया जाएगा रवाना

बता दें, सोमवार को कुल 6048 श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए भेज दिया गया था। जिसमें से सोमवार शाम तक अधिकांश श्रद्धालु पहुँच चुके थे। धाम में मौसमअधिक खराब होने पर तिलवाड़ा से फाटा तक करीब ढाई हजार, सीतापुर से सोनप्रयाग से करीब छह हजार और गौरीकुंड में लगभग 500 यात्रियों को धाम जाने से रोका गया था।

मौसम की बेरुखी के बावजूद श्रद्धालु पहुंच रहे यमुनोत्री धाम

यमुनोत्री धाम में मंगलवार सुबह से ही बारिश जारी है। लेकिन मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है। बारिश के बीच भी लोग यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button