Big NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर तीन मई तक रोक, खराब मौसम को देखते हुए शासन ने लिया फैसला

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को तीन मई तक इंतजार करना पड़ेगा। केदारनाथ धाम में खराब मौसम को देखते हुए शासन ने ये फैसला लिया है। श्रद्धालु तीन मई के बाद ही पंजीकरण करा पाएंगे।

तीन मई तक केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक

मिली जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। मौसम के साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश श्रद्धालु केवल गंगोत्री, यमुनोत्री ओर बद्रीनाथ के लिए ही पंजीकरण करवा कर ही तीन धाम यात्रा के लिए जा रहे हैं।

मौसम सामान्य होने के बाद शुरू किए जाएंगे पंजीकरण

जानकारी के मुताबिक गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते तीन मई तक पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। स्थिति सामान्य होने औरशासन से आदेश मिलने के बाद ही पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें