दुनिया में कई तरह के धर्म, संप्रदाय और समुदाय रहते हैं। इन सभी के अपने रीति और रिवाज होते हैं। इन्हीं खास तरह के रीति रिवाजों की वजह से ही ये कुछ खास बनते हैं। लेकिन सुदंरता के नाम पर चीन, ताइवान और जापान जैसे देशों के कुछ गांवों मे जिस तरह की रस्में अदा की जाती है वो वाकई घिनौनी हैं।
अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हमें कुछ नियम अपनाने पड़ते हैं लेकिन कभी-कभी हम इतने रस्मंध हो जाते हैं कि हमें इस बात का आभास नहीं होता कि यही रस्में लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। इसी का उदाहरण है ‘लोटस फीट’।
चीन, ताईवान और जापान जैसे देशो में सुंदरता के नाम पर महिलाओं के पैरों को कसकर क्रूरता से बांध दिया जाता है और कभी भी उनके पैरों के पंजे बढ़ने नहीं दिए जाते।इस परंपरा को ‘लोटस फीट’ कहा जाता है।
दरअसल, ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मर्दों का मानना है कि इससे पैर काफी खूबसूरत दिखते है। यह परंपरा वैसे काफी पुरानी है लेकिन आज भी चीन की कुछ जगहों पर महिलाओं के पैरों के साथ ऐसा करते है। महिलाओं के पैरों को छोटा बनाने के लिए उन्हें कस कर बांध दिया जाता है।
उनके पैरों का विकास न हो इसलिए पैरों को कपड़े से बांध दिया जाता और उन्हें बिल्कुल छोटे-छोटे जूते पहनने की दिए जाते। वहां के लोगों का मानना है कि इससे लड़कियों की शादी अच्छे घरों में होती है। ऐसे पैरों वाली महिलाओं को खूबसूरत औरतों की गिनती में गिना जाता है।