Sportshighlight

‘सच्चा प्यार…’ Yuzvendra Chahal ने नई पोस्ट शेयर कर मचाई सनसनी, पत्नी से तलाक की खबर को किया कंफर्म?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल(Yuzvendra Chahal) आज कल अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों तलाक लेने का विचार कर सकते हैं। ऐसे में इन खबरों के बीच चहल की एक नई पोस्ट ने और भी हलचल मचा दी है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में सच्चे प्यार को लेकर एक मैसिज लिखा है। जिससे तलाक की अफवाहों को और हवा मिल गई।

युजवेंद्र चहल ने नई पोस्ट साझा कर मचाई सनसनी (Yuzvendra Chahal New Post

स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। खबरों की माने तो चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री के साथ की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी तलाक की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अप्रत्यक्ष तकरार नजर आ रही है। चहल की ये पोस्ट कहीं ना कहीं इन अफवाहों को सच साबित कर रही है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

View this post on Instagram

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

पोस्ट में लिखा ये

चहल की नई पोस्ट ने खासा ध्यान खींचा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “सच्चा प्यार दुर्लभ है। हाय, मेरा नाम ‘दुर्लभ’ है।” इस पोस्ट ने फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस पोस्ट पर आरजे महविश ने भी कमेंट किया, जिनका नाम पहले चहल से जुड़ चुका था। हालांकि, आरजे ने इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने चहल की पोस्ट के कैप्शन को मजेदार बताया, जिससे यह पोस्ट और भी वायरल हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button