Entertainmenthighlight

क्या Yuzvendra Chahal पत्नी धनश्री से ले रहे तलाक? इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, साथ में तस्वीरें भी हटाईं

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल(Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के बीच कुछ ही ठीक नहीं चल रहा है। चहल और धनश्री के तलाक की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की माने तो दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक दूसरे को अनफॉलों भी कर दिया है। साथ ही चहल ने धनश्री के साथ अपनी फोटोज भी डिलीट कर दी। जिसके बाद अटकलों के बाजार में दोनों के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है।

क्या Yuzvendra Chahal पत्नी धनश्री से ले रहे तलाक?

बता दें कि Yuzvendra Chahal ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी धनश्री के साथ तस्वीरें भी हटा ली। हालांकि धनश्री के इस्टांग्राम अकाउंट पर चहल के साथ तस्वीरें अभी भी मौजूद है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। जिसके चलते तलाक की खबरों को बल मिला है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button