Lok Sabha Election 2024: युवराज सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जानिए कारण
लोकसभा चुनाव आते ही कई बड़े नाम राजनीति में सामने आ रहे हैं। इन्हीं नामों में से एक नाम युवराज सिंह का भी चर्चाओं में चल रहा है। हालांकि अब युवराज ने साफ कह दिया है कि वो राजनीति में नहीं आना चाहते। वो लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ंगे। उन्होनें लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को अफवाह बताया है।
Lok Sabha Election 2024
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि युवराज सिंह लोकसभा चुनाव में पंजाब के गुरदासपुर से लड़ने वाले हैं। इस सीट से पहले सनी देओल चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। यह भी कहा जा रहा था कि बीजेपी चाहती है कि इस बार युवराज वहां से चुनाव लड़े। दावा यह भी किय गया कि युवराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।
मैं नहीं लड़ रहा चुनाव- युवराज
वहीं अब युवराज सिंह ने सभी दावों को खारिज कर दिया है। उन्होनें कहा कि उनकी राजनीति से जुड़ने की इच्छा नहीं है। वह समाज के लिए काम करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए राजनीति में उतरना जरुरी नहीं है। युवराज सिंह ने कहा, मीडिया रिपोर्ट्स गलत है। मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैं लोगों की मदद करना चाहता हूं। मैं यह काम अपनी फाउंडेशन यूवी कैन के जरिए करूंगा। अपने स्तर पर किसी को ऐसा करने की कोशिश करनी होगी।
युवराज सिंह के फैसले से फैंस खुश
युवराज सिंह के फैसले से फैंस खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, शुक्रिया युवी। शानदार फैसला। हम आपसे प्यार करते हैं। राजनीति में मत आना। एक अन्य फैन ने लिखा, शुक्रिया युवी, हम राजनीति के कारण एक स्पोर्ट्स हीरो को नहीं खोना चाहते। एक ने लिखा बिना राजनीति में आए ही लोगों की मदद करते रहो।