Election Resulthighlight

LokSabha Election Result 2024: Yousuf Pathan ने कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन को दी मात, इतने वोटों से जीते

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Results 2024) के नतीजे आज आ जाएंगे। जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। देशभर में हलचल मची हुई है। ऐसे में कुछ सीटों के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व प्लेयर यूसुफ पठान(Yousuf Pathan) ने इस बार के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से जीत दर्ज कर ली है। बता दें कि क्रिकेटर के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी मैदान में थे। ऐसे में वो अधीर रंजन को हराकर बहरामपुर सीट से सांसद बन गए है।

Yousuf Pathan ने अधीर रंजन को दी मात

प्लेयर यूसुफ पठान तृणमूल कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने कांग्रेस के अधीर रंजन एक कड़ी चुनौती थी। ऐसे में यूसुफ ने उन्हें हराकर बड़ी जीत दर्ज की हैं। बता दें कि यूसुफ पहली बार चुनाव में खड़े हुए। उनको 458831 वोट्स मिले। तो वहीं उनके विरोधी अधीर रंजन को 389729 वोट्स मिले हैं।

इतने वोटों जीते Yousuf Pathan

बता दें कि यूसुफ ने अधीर रंजन को 69102 वोटों के अंतर से हराया है। पहली बार नहीं है जब एक क्रिकेटर सांसद बना हो । इससे पहले भी कई प्लेयर्स चुनाव जीत चुके हैं। जिसमें गौतम गंभीर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, चेतन चौहान आदि शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button