Trendinghighlight

यूट्यूबर बना चोर! पत्नी के बढ़ते खर्चे और बॉलीवुड के जुनून ने किया मजबूर

पत्नी का शौक पूरा करने और बॉलीवुड में काम करने की ख्वाहिश के चलते एक यूट्यूबर चोर (Youtuber Turns Thief) बन गया। जी हां, सही पढ़ रहे है आप। नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने यूट्यूबर को 10 लाख रूपए के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हिटाची कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से यूट्यूबर ने 10 लाख की चोरी की थी। महज 24 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यूट्यूबर चोर ने की 10 लाख रूपए की चोरी

चोर बने इस यूट्यूबर का नाम जॉनी कुमार है। 24 साल का जॉनी बुलंदशहर का रहने वाला है। वो खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद में रहता है। दरअसल जिस कंपनी से जॉनी ने 10 लाख की चोरी की वहां का वो पूर्व कर्मचारी है। यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाकर डालने के शौक और बॉलीवुड में नाम कमाने के चलते उसने ये चोरी की।

पत्नी के खर्चों ने किया मजबूर

हाल ही में जॉनी कुमार की लव मैरिज हुई। परिवार वालों ने इससे नाराज होकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। अपनी पत्नी के साथ वो खोड़ा कॉलोनी में किराए पर रहता था। शादी के बाद उसके खर्चे बढ़ गए। साथ ही उसपर घरवालों का पैसा वापस करने का भी दवाब था।

इसके साथ ही उसे वीडियो बनाने का भी जुनून था। यूट्यूब चैनल “जेडी दक्षवंशी” पर वो गाने अपलोड करता था। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। ऐसे में उसने सोचा बॉलीवुड में जाने के लिए उसे पैसो की जरूरत पड़ सकती है। इन सब कारणों से उसने चोरी करने का प्लॉन बनाया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

ये घटना आठ जनवरी की है। जब जॉनी हिटाची कंपनी की कैश वैन के पास मास्क लगाकर अंदर गया। लॉकर से उसने कैश बैग निकाला और 10 लाख रूपए बैग में भरकर अपने कमरे में छुपा दिया। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की गई पूरी रकम को कब्जे में ले लिया। पुलिस की माने तो पत्नी के बढ़ते खर्चों और बॉलीवुड में जाने के शौक की वजह से आरोपी ने ये अपराध किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button