Trending

घर में खूनी खेल!, कैमरे में कैद हुआ Youtuber परिवार का हिंसक चेहरा, अश्लीलता से पुराना नाता

Youtuber Mahak Pari Fight Sambhal: चर्चित यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दोनों कानून के घेरे में आ गई है। घटना मंगलवार शाम की है। इस दौरान बच्चों के विवाद ने एक भयंकर रूप ले लिया। जिसके चलते लाटी और डंडे और पत्थर भी बरसे। जिससे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

घर में खूनी खेल!, कैमरे में कैद हुआ यूट्यूबर परिवार का हिंसक चेहरा Youtuber Mahak Pari Fight

दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव का है। यहां यूट्यूबर महक और परी की आठ साल की बहन नेहरुल निशा और पड़ोस के रहने वाले सात साल के जोहन के बीच खेलते समय मामूली सी कहासुनी हो गई।

यूट्यूबर महक-परी का नया विवाद

बच्चों की लड़ाई से शुरू हुए ये छोटी सी कहासुनी बड़ों की लड़ाई में तब्दील हो गई। आठ बजे तक विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

जिसमें यूट्यूबर महक हाथ में लाठी लेकर पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज करती नजर आती है। तो वहीं महक-परी की मां और छोटा भाई छत से पड़ोसियों पर पत्थर बरसाते हुए भी नजर आए। स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

ये भी पढ़ें:- रिपोर्ट कार्ड दिखाने मां की कब्र पर पहुंचे मासूम, फिर लगाई पुकार, Video देख रो पड़ेंगे आप

जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

पड़ोसी महिला बिल्किस जहां ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने यूट्यूबर्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका बताया कि रात के वक्त महक, परी और उनके पिता सरफराज उनके घर में घुसे और हमला बोल दिया।

बिल्किस के बेटे नूरे हसन, गुले हसन, बहू शाइस्ता और मासूम जोहन को यूट्यूबर के परिवार ने बुरी तरह पीटा। नूरे हसन को भी गंभीर चोटें आई हैं।

mahak pari

महक-परी के पिता का भी फटा सिर

दूसरी पक्ष की बात सुने तो महक-परी के पिता सरफराज का भी सिर फट गया है। लहूलुहान पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप मढ़ा जा रहा हैं।

विवादों और अश्लीलता से पुराना नाता

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों महक और परी सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी दोनों पर सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट डालने के आरोप लगते आए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी किया था।

बातचीत कर दोनों पक्षों ने सुलझाया मामला

इसके साथ ही यूट्यूबर का मुरादाबाद में एक युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट करने का भी विवाद काफी वायरल हुआ था। यूट्यूबर के पिता सरफराज की तहरीर पर फिलहाल मुकदमा दर्ज हो गया है। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज करवा दी है। हालांकि अब दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। मामले की जांच के बाद दोनों पक्षों ने बातचीत कर मामला सुलझा लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें