Entertainment

‘पत्नी रितिका को मारता…’, Youtuber Anurag Dobhal को भाई ने किया एक्सपोज

Youtuber Anurag Dobhal brother Kamaal Ink: हाल ही में उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने रोते हुए दो घंटे का एक व्लॉग शेयर किया जिसने सभी को चौंका दिया। इस वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ हीमरने की भी बात कहीं। हालांकि अनुराग की इस वीडियो के बाद उनके भाई ने भी अपना पक्ष रखा है जिसमें वो अनुराग को एक्सपोज करते नजर आ रहे हैं।

अनुराग डोभाल को भाई ने किया एक्सपोज Youtuber Anurag Dobhal brother Kamaal Ink

सोशल मीडिया पर अनुराग की ये इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसी बीच अब अनुराग की इस वीडियो के बाद उनके भाई ने भी अपने इस्टांग्राम स्टोरिज पर एक टेलीग्राम चेनल का लिंक डाला है। जिसमें वो अपने भाई को एक्सपोज करते नजर आ रहे हैं।

इस चैनल पर उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए इन सारे इल्जामों को सिरे से नकारा है। उन्होंने बताया कि अनुराग हर चीज व्यूज के लिए करता है। उन्होंने अनुराग के सारे इल्जाम को पलटते हुए बताया कि अनुराग ही नहीं चाहता था रितिका से शादी करना। सबूत के तौर पर उन्होंने इसके ऑडियो भी डाले है।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड का यूट्यूबर कर रहा सुसाइड! आखिरी व्लॉग में परिवार पर लगाए गंभीर आरोप – UK07 Rider

पत्नी रितिका पर उठाता था हाथ

अनुराग के भाई ने बताया कि यूट्यूबर ने अपने मां-बाप के ऊपर झूठा दहेज का केस किया जब वो हार गया तो वो ये सब नौटंकी करने लगा। यहां तक की उसने अपनी पत्नी रितिका पर भी हाथ उठाया। वो इतना हिंसक हो जाता था कि रितिका के परिवार वालों को लगता था कि कहीं वो उसे मार ही ना दें। जिसके चलते उन्होंने रितिका को वापस बुला लिया। अनुराग के भाई ने भी सबूत के तौर पर कई रिकॉर्डिंग डाली है। साथ ही वो अपनी साइड की स्टोरी को बता रहे है।

UK07 Rider ने दो घंटे लंबा वीडियो किया शेयर

बताते चलें कि UK07 Rider नाम से मशहूर उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल काफी समय से यूट्यूब पर इनएक्टिव थे। इसी बीच अब कुछ ही घंटों पहले उन्होंने एक लंबा व्लॉग शेयर किया। 2 घंटे लंबे इस व्लॉग में अनुराग काफी डिप्रेस्ड नजर आ रहे हैं। रोते हुए वो अपने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए।

उन्होंने बताया कि उनके खुद के परिवार ने उनका सब कुछ छीन लिया। इस वीडियो को उनका आखिरी व्लॉग भी बता रहे है। साथ ही मरने की भी बात कहीं। उन्होंने कहा कि कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार उनका परिवार होगा।साथ ही वो बताते है कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई।

परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

शादी के ऊपर बात करते हुए अनुराग ने बताया कि उनके पेरेंट्स उनकी इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे और शादी से ठीक 5 दिन पहले उन्होंने कह दिया कि हम तेरी शादी में नहीं आएंगे। अनुराग ने कहा कि उन्होंने पूरी शादी अकेले की और उनकी शादी में उनके मां-बाप साथ खड़े नहीं थे।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनके भाई ने उनकी सारी प्रॉपर्टी और पैसा भी अपने नाम करवा लिया। अनुराग ने इस वीडियो में अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर किए हैं। साथ ही उनकी मां की कई ऑडियो है जिसमें वो उनकी पत्नी को किचन में भी घुसने नहीं देती थी।

.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें