उत्तराखंड का यूट्यूबर कर रहा सुसाइड! आखिरी व्लॉग में परिवार पर लगाए गंभीर आरोप – UK07 Rider

Uttarakhand youtuber Anurag Doval Video: हाल ही में उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दो घंटे से ज्यादा का एक व्लॉग शेयर किया। रोते हुए उनके इस व्लॉग ने सभी को चौंका दिया। इस वीडियो को उन्होंने ना सिर्फ अपना आखिरी व्लॉग कहा बल्कि सुसाइड करने की भी बात कही।
इस वीडियो में वो अपने माता पिता और भाई पर भी कई गंभीर आरोप लगाते नजर आए। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भी अब उन्हें उन्हें छोड़कर चली गई। आखिर UK07 RIDER के साथ ऐसा भी क्या हुआ। चलिए शुरूआत से अंत तक जानते है कि अनुराग की जिंदगी में क्या उथल पुथल चल रही है।

UK07 RIDER ने आखिरी व्लॉग किया शेयर Uttarakhand youtuber Anurag Doval Video
UK07 Rider नाम से मशहूर उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल की काफी अच्छी फैंन फॉलाइंग है। वो बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में भी नजर आ चुके है। रितिका चौहान से उनकी शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। काफी समय से यूट्यूब पर इनएक्टिव होने के बाद कुछ ही घंटों पहले उन्होंने एक लंबा व्लॉग शेयर कर सभी को हैरान कर दिया।
अनुराग डोभाल ने 2 घंटे की वीडियो की अपलोड
2 घंटे लंबे इस व्लॉग में अनुराग काफी डिप्रेस्ड हैं। इसमें वो काफी टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वो बार-बार रो पड़ते हैं।
साथ ही वो अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए। रोते हुए वो कहते है कि उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई है। उनके खुद के परिवार ने उनका सब कुछ छीन लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार उनका परिवार होगा।
मां-बाप पर लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में अनुराग ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है वो सच नहीं होती। असल में उनके माता-पिता सपोर्टिव दिखते हैं लेकिन ऐसा है नहीं। अपने जिंदगी में स्ट्रग्ल की बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे 14 साल की उम्र तक उन्होंने ब्रेन ट्यूमर का दर्द झेला। इसके बाद भी वो अपना करियर बनाने के लिए मेहनत करते रहे।
परिवार इंटरकास्ट मैरिज के था खिलाफ
अपनी शादी के ऊपर बात करते हुए अनुराग ने बताया कि उनके पेरेंट्स उनकी इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। शादी से ठीक 5 दिन पहले उन्होंने कहा था कि हम तेरी शादी में नहीं आएंगे। अनुराग ने कहा कि उन्होंने पूरी शादी अकेले की। उनकी शादी में उनके मां-बाप साथ नहीं थे।
भाई ने एक्सपोज करने की दी धमकी
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनके भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक्सपोज करने की धमकी दी है। साथ ही उनकी सारी प्रॉपर्टी और पैसा भी अपने नाम करवा लिया। आपको बता दें कि दो घंटे लंबे इस वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर किए हैं। जिसमें भाई कलम उनको एक्सपोज करने की धमकी देते नजर आए। साथ ही उनकी मां की कई ऑडियो है जिसमें वो उनकी पत्नी को किचन में भी घुसने नहीं देती थी।
पत्नी रितिका भी छोड़ कर चली गई
रोते हुए अनुराग ने आगे कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। रितिका के लिए बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को कई सारे लोगों ने इन्फ्लुएंस किया और झूठ बोला लेकिन उन्होंने हमेशा उससे ही प्यार किया।
फैंस उतरे सपोर्ट में
अनुराग ने कहा कि वो अपने बच्चे से प्यार करते है और वो ही उनकी एकमात्र उम्मीद है। आपको बता दें कि अनुराग की पत्नी रितिका प्रेग्नेंट है। कुछ ही महीने पहले इस बात का हिंट दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिला था। अब सोशल मीडिया पर अनुराग की ये इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रही है। जहां फैंस उनके सपोर्ट में आ रहे हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि इस मामले में आगे क्या होता है।