Big NewsHaridwar News

कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप, थाने पहुंचे ग्रामीण

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। रुड़की के भगवानपुर में कुछ कार सवार बदमशों ने छात्रा का अपहरण कर फरार हो गए। घटना की खबर गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस से किशोरी को ढूंढ़ने की मांग की है।

कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण

घटना रविवार की है। जानकारी के मुताबिक रुड़की के भगवानपुर में ग्राम अकबरपुर कालसो निवासी एक छात्रा का चार कार सवार युवक अपहरण कर फरार हो गए। घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

ग्रामीणों ने की किशोरी को ढूंढ निकालने की मांग

ग्रामीणों और किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। इसके साथ ही किशोरी को सकुशल जल्द से जल्द ढूंढ़ने की मांग कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर विधायक ममता राकेश भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में थाने पहुंच गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें