highlightNainital

नदी में नहाने से रोकने पर युवकों ने वन दरोगा को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, फिर…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक वन दरोगा को पीट रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की शाम रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले देचोरी रेंज के क्यारी गांव के पास से बहने वाली खिचड़ी नदी में 5 से 6 युवक नहा रहे थे।

क्षेत्र के वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने नदी में न नहाने और नदी से बाहर निकलने को कहा। वन दरोगा की बातों से युवक बौखला गए। उन्होंने वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। वहीं पास में ही अन्य वनकर्मी ने पिटाई का वीडियो बना लिया।

नदी में नहाने से रोकने पर युवकों ने वन दरोगा को पीटा

पीड़ित वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनको गांव के लोगों ने सूचना दी कि गांव के पास से गुजरने वाली खिचड़ी नदी में कुछ लोग गाली-गलौज के साथ ही नदी में नहा रहे हैं। सूचना मिलने पर वो मौके पर गए और उन्होंने उन युवकों से नदी से हटने की अपील की। इस दौरान वहां नहा रहे युवक बौखाला गए। उन्होंने बताया कि 5 से 6 युवाओं ने उनके साथ मारपीट कर गाली-गलौज भी की। वहां से भागकर किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

क्षेत्र में आए दिन लोग कर रहें हैं ऐसी हरकतें

क्षेत्र के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र सती ने कहा कि इस क्षेत्र में आए दिन लोग आकर इस तरीके की हरकतें कर रहे हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग कर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी वन दरोगा के साथ कुछ युवकों ने लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी से सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा ना करने की अपील की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button