Pauri GarhwalBig News

घर में बिना बताए मां धारी देवी के दर्शन के लिए निकले थे युवक, बेकाबू होकर खाई में गिरी बाइक, दोनों की मौत

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दो युवक घर में बिना बताए मां धारी देवी के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

धारी देवी के दर्शन के लिए निकले थे युवक

मृतकों की पहचान रोहित रावत (25) पुत्र राम सिंह रावत निवासी श्रीकोट और जयदीप रावत (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी श्रीकोट के रूप में हुई है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान श्रीकोट राजेंद्र थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित और जयदीप घर में बिना बताए धारी देवी के लिए निकले थे। गुप्तकाशी जाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी ।

बेकाबू होकर खाई में गिरी बाइक, दोनों की मौत

हादसे में रोहित और जयदीप दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को परिजनों के सुपुद्र कर दिया है। घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button