UttarakhandBig NewsDehradun

होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया युवक, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में होटल के कमरे में एक युवक संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस शुरूआती पड़ताल और साथी व परिजनों से पूछताछ के बाद नशे के अधिक सेवन से मौत की आशंका जता रही है।

होटल के कमरे में मृत पाया गया युवक

जानकारी के अनुसार एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि कैनाल रोड स्थित बॉटम होटल में एक युवक के अचेत होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान प्रेरित मोहन निवासी शिवालिक अपार्टमेंट के रूप में हुई।

रात को पी थी दोनों युवकों ने शराब

बताया जा रहा है कि प्रेरित होटल में अपने एक साथी के साथ शुक्रवार को आया था। दोनों ने कमरा लिया और रात में सो गए। सुबह कमरे में कोई गतिविधि नहीं हो रही थी। होटल के कर्मचारियों ने जब प्रेरित के साथी से पूछा तो वह ठीक से कोई जवाब नहीं दे पाया। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के साथी से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी।

नशे का अधिक सेवन बताई जा रही वजह

शराब पीने के बाद दोनों सो गए। सुबह वह तो उठ गया। लेकिन प्रेरित नहीं उठा। उसे समझ नहीं आ रहा था की क्या करे और वो पूरी तरह से घबरा गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि प्रेरित पिछले पांच महीने नशा मुक्ति केंद्र में रहकर आया था। जिस वजह से पुलिस मान रही है कि नशे के ज्यादा सेवन से उसके साथ दुर्घटना हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button