लालकुंआ- CBSE पेपर लीक मामले की आंच लालकुआं तक पहुंच चुकी है। पेपरलीक घटना से नाराज स्थानीय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे पर एकत्र होकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
यहां एकत्र हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेपरलीक प्रकरण में भाजपा के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं।
यूथ कांंग्रेस के लालकुंआ अध्यक्ष पुष्कर दानू और कांग्रेस जिला महामंत्री भुवन पांडे ने CBSE पेपर लीक घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जबकि चेतावनी दी है कि अगर सरकार इन लोगों के खिलाफ एक्शन नहीं लेती तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।