Haridwar NewsBig News

दोस्तों को झगड़ता देख बीच-बचाव करने गया युवक हुआ घायल, उपचार के दौरान मौत

रुड़की में दो दोस्तों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बीच-बचाव कराने गया तीसरा दोस्त चोटिल हो गया। हादसे के बाद इलाज के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मामूली बात को लेकर हुआ दोस्तों के बीच विवाद

मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दीपक (38) निवासी तेलीवाला फेरी लगाने का काम करता था। उसके साथी ही घर पर पास रहने वाले दो दोस्त भी फेरी लगाने का काम करते थे। बताया जा रहा है दोनों दोस्तों के बीच मजाक चल रहा था। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद हो गया।

बीच-बचाव करने गया युवक हुआ घायल

दोस्तों के बीच देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोस्तों को झगड़ता देख दीपक ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इस बीच एक दोस्त ने उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे दीपक बुरी तरह घायल हो गया। मारपीट होता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया।

उपचार के दौरान युवक की मौत

हादसे में घायल हुए दीपक की अचानक तबियत बिगड़ी और उसके परिजन उसे इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजन उसका शव घर ले आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मृतक के घर पहुंचे।

परिजनों ने किया पोस्टमार्टम के लिए इन्कार

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम का प्रयास किया। लेकिन युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए इन्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया की मामले को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें