HaridwarBig News

कार्ड बांटने गए युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, 15 जुलाई को होनी थी शादी, हालत गंभीर

हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रुड़की में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अपने दादा के साथ शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक पर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक के पांव में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार्ड बांटने गए युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

घटना रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास की है। जानकारी के अनुसार गौरव कुमार निवासी अमरपुर की शादी 15 जुलाई को है। गौरव अपने दादा के साथ अपनी शादी का कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने गौरव पर गोली चला दी। जिससे गौरव घायल हो गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गोली की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गौरव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकिसकों के अनुसार गौरव की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button