Udham Singh NagarBig News

मंदिर के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

मंदिर के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या

घटना बीती शाम करीब सात बजे कि बताई जा रही है. मृतक की पहचान अंकित हाल निवासी वसुंधरा एनक्लेव रुद्रपुर, मूल निवासी बरेली के रूप में हुई है. युवक सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 112 पर सूचना मिली थी कि वन शक्ति मंदिर के पास एक युवक खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद तत्काल एक टीम मौके के लिए रवाना हुई.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार मृतक युवक के सीने पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button