समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर किया शारीरिक शोषण, महिला ने लगाए कई गंभीर आरोप

उधमसिंह नगर से नाम बदलकर महिला से नजदीकी बढ़ाने के बाद शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
युवक पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप
मामला उधमसिंह नगर के सितारगंज का है। सितारगंज निवासी महिला ने शिकायत कर युवक पर नाम बदलकर दोस्ती करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति नशा कर उससे मारपीट करता था। जिसके बाद महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया।
पीड़िता ने बताया इस बीच उसकी मुलाकात बांसखेड़ा अमरिया पीलीभीत निवासी एक युवक से हुई। युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की। दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी इस दौरान युवक ने उसका शारीरिक शोषण भी किया। महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि आरोपित ने उसका धर्म परिवर्तन कर उसे बेचने की भी कोशिश की थी।
एक लाख रुपए लेकर वापस न लौटने के आरोप
महिला ने बताया कि जब उसे युवक के धर्म के बारे में पता चला तो उसने युवक से इस बारे में बात की। जिस पर युवक महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने युवक पर एक लाख रुपए लेकर वापस न लौटने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग की है।