Udham Singh NagarBig News

खेत में घास काटने गई किशोरी की लूटी आबरू, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

उधम सिंह नगर में युवक ने खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

खेत में गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने खेत में घास काटने गई 12 साल की किशोर के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर में जाकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

परिजनों ने दी आरोपी के खिलाफ तहरीर

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 30 जनवरी को दोपहर में तीन बजे के करीब खेत में घास काटने के लिए गई थी। इस दौरान खेत में नदीम नाम के युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आप बीती सुनाई। जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी के परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे।

आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button