Entertainmenthighlight

Yo Yo Honey Singh के नए Payal Song ने मचाया धमाल, नोरा फतेही के किलर मूव्स के लोग हुए दिवाने

बॉलीवुड रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही का नया गाना ‘पायल’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यूट्यूब पर हनी सिंह के इस गाने (Yo Yo Honey Singh’s Payal Song) ने धूम मचा दी। दर्शकों को हनी सिंह का गाना और नोरा फतेही का प्रदर्शन दोनों काफी भा रहा हैं। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

हनी सिंह का पायल सॉग ने मचाया धमाल (Yo Yo Honey Singh Payal Song )

रिलीज होते ही पायल सॉग ने धूम मचा दी। नोरा फतेही ने लोगों को एक बार फिर अपनी अदाओं से कायल कर दिया है। इस सॉग में नोरा ने लाल रंग की साड़ी-गाउन पहन रखी है। इस आउटफिट को उन्होंने चांदी के टू-पीस के साथ पेयर किया है। तो वहीं हनी सिंह भी एथनिक लुक में नजर आए। हनी सिंह इस गाने मे अपने सिग्नेचर डांस मूव्स दिखाते नजर आए। इस गाने को -3 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूट किया गया था।

https://youtu.be/aF72Stn0z7A?si=2Pl0NbXh2JsqifTo

हनी सिंह वर्कफर्ट

हम हनी सिंह के वर्कफर्ट की बात करें तो वो सिंगर एपी ढिल्लों के साथ जल्द भारत दौरे में परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस दौरे में दलेर मेहंदी, हर्ष लिखारी और जैजी बी आदि सिंगर भी नजर आ सकते है। तो वहीं नोरा जल्द नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स में नजर आएंगी। बता दें कि नोरा फतेही गलोबल सेंसेशन है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 46 मिलियन फॉलोअर्स है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button