highlightNainital

अरविंद पांडे बोले- जिनकी भाजपा में नहीं गल रही दाल वो कर रहे कांग्रेस ज्वॉइन, आर्य ने मचाई सनसनी

CABINET MINISTER YASHPAL ARYA

 

हल्द्वानी- हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर जहां खुद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने विराम लगाया और ऐसा करने वालों की कड़ी निंदा की तो वहीं इस पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने भी अपना बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने हरक सिंह रावत को बड़े दिल का नेता और कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने जैसा कदम नहीं उठा सकते.

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की राजनीति के भीतर वे लोग दल बदल कर रहे हैं जो अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति चाहते हैं, और अपने बच्चों को राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर राष्ट्रवाद नहीं बचा है. उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा से कांग्रेस वो लोग जॉइन कर रहे हैं जो देख रहे हैं कि भाजपा के अंदर उनकी दाल गलने वाली नहीं है।

वहीं कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि राजनीति में संभावनाएं बनी रहती है। यशपाल आर्य ने कहा कि जल्द उत्तराखंड की राजनीति में कुछ बड़ा देखने को मिलेगा। इससे भाजपा में सनसनी फैल गई है।

सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोई भाजपा का कोई दिग्गज नेता कांग्रेस के सम्पर्क में है जो कांग्रेस ज्वॉइन कर  सकता है।

Back to top button