Big NewsUttarkashi

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी, इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज

ayodhaya ram mandirदेहरादून : यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इससे बीजेपी समेत पुलिस महकमा हैरान है कि आकिर धमकी देने वाला है कौन। आपको बता दें कि विधायक के निजी सहायक की ओर से नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को विधायक के पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि एक अधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहा है। उसने अपना नाम डॉ. प्रमोद त्यागी बताया। विधायक ने अधिक जानकारी मांगी तो वह अनाब शनाब बात करने लगा। इस पर विधायक ने फोन काट दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई।

इसके बाद अज्ञात ने फिर फोन किया और कहा कि वह अजबपुर देहरादून का रहने वाला है और विधायक को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर विधायक ने विधायक हॉस्टल में अपने निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा को फोन कर इसकी जानकारी दी।

एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी के मुताबिक सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर ही डॉ. प्रमोद त्यागी के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Back to top button