UttarkashiBig News

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पहली मौत, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु ने तोड़ा दम

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. यात्रा शुरू होने के बाद यमुनोत्री धाम जा रही एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई.

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश निवासो रामी बाई गुजर (60) अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई थी. जानकीचट्टी पर अचानक महिला की तबियत बिगड़ गई और महिला बेहोश हो गई.

यात्रा शुरू होने के बाद पहली मौत

दौरान यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से महिला के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए. जानकीचट्टी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बता दें यात्रा शुरू होने के बाद ये पहली मौत है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button