Sports

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट फाइनल आज से, जाने फ्री में कब और कहां देखे मुकाबला?

आज यानी की सात जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले के साथ टेस्ट में दुनिया को नया चैंपियन मिल जाएगा।

 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत लगातार दूसरी बार प्रवेश कर रहा है। इससे पहले साल 2021 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। जिसमें भारत फाइनल मुकाबला हार गया था। अब भारत की टीम के पास एक और मौका है विश्व चैंपियन बनने का।

बता दें भारत ने पिछले 10 साल से किसी भी फॉर्मेट में ICC की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। साल 2013 में भारत ने इग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

फाइनल में तीन बार मिली शिकस्त

साल 2013  में भारत ने इचछ की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस ख़िताब के बाद भारत तीन बार ICC टूर्नामेंट के फजिनल में पंहुचा। तीनो बार  भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। तो वहीं चार बार टीम को सेमी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं 2021 के टी-20 विश्वकप में टीम शुरुआत में ही बाहर हो गई।

अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी

साल 2021 में भारत साउथैंप्टन में न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में हारी थी। भारतीय टीम ने परिस्थितियों को बिना आके दो स्पिनरों को टीम में जगह दी थी। जिसके बाद उनका ये दाव बेकार गया। भारत ने स्पिन जोड़ी अश्विन और जडेजा को टीम में शामिल किया है।

लेकिन इंग्लैंड में परिस्थितियों के हिसाब से चौथा तेज़ गेंदबाज विकल्प हो सकता है। तेज़ गेंदबाज शमी और सिराज टीम का हिस्सा रहेंगे। तो वहीं तीसरे गेंदबाज के लिए उमेश और शार्दुल है।

INDIAN CRICKET TEAM

 रहाणे की टीम में वापसी

टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे 18 महीने बाद वापसी कर रहे है। आईपीएल में चेन्नई की टीम से खेलकर रहाणे का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था। इसी फॉर्म को वो टेस्ट में भी कंटिन्यू रखेंगे। टी-२० फॉर्मेट से टेस्ट फॉर्मेट में खेलना अजिंक्य के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इसके अलावा टीम में  चेतेश्वर पुजारा का एहम रोल होगा। बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों को जानते है। टीम को पुजारा से काफी उमीदें है।

INDIAN CRICKET TEAM

कहां और कब देख सकते है मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन, इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल मैदान में खेला जाएगा। ये मैच  सात से 12 जून के बीच चलेगा। फाइनल मुकाबला सात जून को स्थानीय समय के हिसाब से 11 बजे शुरू होगा।

भारतीय समयानुसार ये मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू हो जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा। तो वहीं मोबाइल पर  ये मुकाबला डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है। दूरदर्शन पर भी मैच को फ्री में देखा जा सकता है।

दोनों देशों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की  टीमें

Australia : पैट कमिंस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन,उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क

रिजर्व खिलाड़ीः मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल मार्श

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर,  मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ीः सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार ।

Back to top button