Sportshighlight

Wrestler Sushil Kumar: जमानत मिलते ही रेलवे ड्यूटी पर लौटे सुशील कुमार, इस वजह से हुई थी जेल

Wrestler Sushil Kumar Got Bail: दो बार के ओलंपिक मेडल विनर रेसलर सुशील कुमार बीते काफी टाइम से न्यायिक हिरासत में थे। इसी बीच कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। ऐसे में जमानत मिलने के बाद वो आधिकारिक तौर पर सीधा अपनी रेलवे की ड्यूटी में लौट आए हैं। बता दें कि एक हाई-प्रोफाइल हत्या मामले के कारण वो अभी तक नयायिक हिरासत में थे।

जमानत मिलते ही रेलवे ड्यूटी पर लौटे सुशील कुमार

खबरों की माने तो सुशील कुमार फॉर्मल ड्रेस में नौकरी पर वापस आ गए है। वर्तमान में वो उत्तर रेलवे में सीनियर कमर्शियल मैनेजर के पद पर नियुक्त है। अधिकारियों ने उनकी बहाली की पुष्टि की है। उन्होंने कहा ये प्रक्रिया सर्विस नियमों के अनुसार की गई।

पहलवान सुशील कुमार को क्यों हुई थी जेल?

बता दें कि साल 2021 से सुशील कुमार न्यायिक हिरासत में थे। उनके ऊपर साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या का आरोप है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा इस मुकदमे की प्रक्रिया में लंबी देरी का हवाला देकर उन्हें जमानत दे दी। हालांकि अभी तक पहलवान की कानूनी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। इस हत्या मामले में जांच अभी भी जारी है।

ओलंपिक पदक विजेता पर हत्या काआरोप

आपको बता दें कि 42 साल के सुशिल कुमार अपनी स्किल के चलते भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहचान बनाई। साल 2012 लंदन ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। तो वहीं इससे पहले साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में पहलवान ने कांस्य पदक जीता था।

कामनवेल्थ गेम्स में भी सुशिल कुमार का था भौकाल

  • 2010, दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स
  • 2014, ग्लासगो कामनवेल्थ गेम्स
  • 2018, गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ गेम्स

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button