Sports

WPL 2024 Points Table: लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर टॉप पर बनी है RCB, जानें पॉइंट्स टेबल में बाकी टीमों का हाल

WPL 2024 Points Table: 23 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग 2024 यानी WPL 2024 का आगाज़ हो गया था। जहां ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस टूर्नामैंट में कुल 22 मैच होंगे। अब तक पांच मुकाबले खेले जा चुके है। ऐसे में चलिए जानते है पॉइंट्स टेबल में कौन सबसे ऊपर है और कौन सी टीम सबसे निचे बनी हुई है।

WPL 2024 Points Table पर टॉप पर है RCB

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लगातार दो मुकाबले जीते है। नेट रन रेट अच्छा होने के चलते RCB शीश पर बनी हुई है। जिसके बाद दो मैच जीतकर मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर। तो वहीं दिल्ली कैप्टिकल्स एक मातच जीतकर तीसरे स्थान पर। तो वहीं यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स अपने दोनों मुकाबले हार गए है।

WPL 2024 Points Table

कब है फाइनल मुकाबला ?

बता दें की महिला प्रीमियर लीग 2024 में टोटल 22 मुकाबले पांच टीमों के बीच खेले जाएगी। ऐसे में टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 मार्च को होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये मुकाबले खेला जाएगा। बता दें साल 2023 में मुंबई इंडियंस ने लीग का ये खिताब अपने नाम किया था। 7 विकेट से मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को करारी शिकस्त दी थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button