हर साल आज यानी की 17 अप्रैल को दुनियाभर में ‘वर्ल्ड हीमोफिलिया डे’ मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है। साथ ही इस फील्ड में काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहन देना है।
हीमोफिलिया डे की थीम
हर साल इस दिन की एक थीम रखी जाती है। इस साल वर्ल्ड हीमोफिलिया डे की थीम “एक्सेस फॉर ऑल: प्रीवेंशन ऑफ ब्लीड्स एज द ग्लोबल स्टैंडर्ड ऑफ केयर” है।
क्या है हीमोफिलिया बीमारी ?
हीमोफिलिया एक ब्लीडिंग डिसऑर्डर बीमारी है। ये बीमारी उस व्यक्ति को होती है जिसके खून में थ्रंबोप्लास्टिक पदार्थ की कमी हो। थ्रंबोप्लास्टिक खून को थक्के में बदलने में मदद करता है। हीमोफिलिया एक तरह से जेनेटिक बीमारी है। सामान्य तौर पर शरीर में चोट लगने या किसी चीज़ से कटने पर थ्रंबोप्लास्टिक नामक प्रोटीन एक्टिव हो जाता है। जिसमें चोट से निकल रहा खून जम जाता है। कुछ देर बाद खून निकलना बंद हो जाता है। अगर इस तत्व की कमी इंसान के शरीर में हो जाती है तो उसे हम हीमोफीलिया कहते है। जिस इंसान को ये बीमारी होती है उसके शरीर में खून को रोकना कठिन हो जाता है। दुर्घटना के समय ये बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।
हीमोफिलिया के प्रकार
हीमोफिलिया के दो प्रकार है ए और बी। ये हेमेरेजिक डिसऑर्डर के सबसे आम प्रकार है। इस बीमारी के मरीजों को काफी लम्बे वक्त तक ब्लीडिंग झेलनी पड़ती है। चाहे उनके शरीर में घाव हो या नहीं। इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए आवश्यक है की उनके शरीर से जो रक्त बह चुका है वो रिकवर हो जाए। अच्छे खान-पान से हम शरीर में खून की मात्रा बढ़ा सकते है। चलिए जानते है कौन सी चीजें है जो हम डाइट में शामिल कर खून की कमी को पूरा कर सकते है।
हीमोफिलिया से जूझ रहे मरीजों के लिए डाइट
आयरन
हीमोफिलिया के मरीजों को आयरन रिच डाइट खानी चाहिए। आयरन हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RCB) और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। आयरन आपको सी-फूड और हरी सब्जियां जैसे पालक,ब्रोकली आदि में मिल जाता है। इसके अलावा किशमिश, अनाज, मटर आदि में भी आयरन की मात्रा भरपूर होती है।

विटामिन बी और सी लेना भी है जरुरी
शरीर में RCB की मात्रा बढ़ने के लिए विटामिन बी6 और बी12 सबसे ज्यादा मददगार है। विटामिन सी आयरन को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। इस बीमारी वाले लोगों को विटामिन बी6 और बी12 रिच डाइट खानी चाहिए। इसमें मछली, अंडे, हरी सब्जियां, रोटी आदि शामिल है। तो वहीं विटामिन सी के लिए संतरे,कीवी, टमाटर, फूलगोभी आदि का सेवन करें।

कैल्शियम करें डाइट में शामिल
शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम की एहम भूमिका होती है। हीमोफिलिया से जूझ रहे मरीजों की भी खून बहने की वजह से हड्डियां कमजोर रहती है। इसलिए जरुरी है की इस बीमारी से जूझ रहे लोग कैल्शियम से भरपूर चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे उनकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी। इसके लिए आप कम फैट वाला पनीर, दूध और दही का सेवन कर सकते है।
