Dehradun NewsHighlight

देखिए विधायक हरबंस कपूर का आखिरी VIDEO, जब खुद स्कूटी चलाकर निकल पड़े थे…

देहरादून :  भाजपा के वरिष्ठ नेता और 8 बार के विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया. उनके निधन से बीजेपी और प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. हरबंस कपूर पूर्व में विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इस बीच हरबंस कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो की बीती रात का ही बताया जा रहा है।
75 साल की उम्र में निधन
बताया जा रहा है कि उनके निधन का कारण हार्ट अटैक है. हरबंस कूपर पूरी तरह स्वस्थ थे. रविवार देर रात तक उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारी बैठक में भी प्रतिभाग किया था. वह अभी 75 साल के थे. बीते दिन ही उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।लोगों ने बेहद मिलनसार नेता को खो दिया।
कल ही क्षेत्रीय लोगों को दिलाई थी पार्टी की सदस्यता
आज भाजपा ने अपने एक ऐसे विधायक को खो दिया जिसमे अपने अंतिम समय तक संगठन के लिए काम किया। बीते दिन ही गढ़ी कैंट से विधायक हरबंस कपूर ने वार्ड 40 सीमाद्वार में क्षेत्रीय लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। साथ ही वो खुद स्कूटी पर सवार होकर निकले थे जो दर्शाता है कि वो कितने साधारण इंसान थे। लोगों से वो विधायक नहीं बल्कि आम इंसान की तरह मिलते थे। बीते दिन ही वो अपने क्षेत्र के लोगों से मिले थे और उनकी समस्याओं को सुना था साथ ही लोगों को समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया था. इतना ही नहीं उन्होंने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई थी।
1985 के चुनाव के बाद वो कभी नहीं हारे
भाजपा के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। साल 2007 में दूसरे विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में बीजेपी की पहली निर्वाचित सरकार बनी तो हरबंस विधानसभा अध्यक्ष चुने गए. 1985 में उन्हें पहली बार हार मिली, इसके बाद से वे कभी विधानसबा चुनाव नहीं हारे और लगातार 8 बार एमएलए बने.,
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें