Healthhighlight

Women’s Health: अपने शरीर में इन बदलावों को महिलाएं न करें अनदेखा, खतरनाक बीमारियों का हो सकता हैं संकेत

महिलाएं अकसर घर की जिम्मेदारी के बीच अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती। घर में हर एक सदस्य की सेहत का ध्यान रखने वाली महिलाएं अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देती है। जिसकी वजह से उन्हें कई सारी समस्याएं हो सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो महिलाओं के शरीर मे कई तरह के चेजेंस देखने को मिलते है।

जिनमें से कुछ बदलाव किसी समस्या की ओर सकेंत हो सकते है। ऐसे में इन बदलावों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय रहते ही अगर इन बदलावों की पहचान हो जाए तो खतरनाक बीमारियों से महिलाएं बच सकती है। ऐसे में चलिए जानते है कि महिलाओं को कौन से बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

खतरनाक बीमारियों का संकेत हैं ये बदलाव

पीरियड पर भी रखें नजर

रेगुलर पीरियड फिट शरीर की निशानी होती है। गायनोलॉजिस्ट्स की माने तो अगर आपको इररेगुलर पीरियड्स यानी अनियमित पीरियड आ रहे है तो तुरंत ही अलर्ट मोड पर आ जाए। ये किसी बड़ी बीमारी का सकेंत दे सकता है।

पीरियड्स में ज्यादा ब्लड निकलना या फिर पीरियड साइकिल डिले जैसी चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये चीजें पीसीओडी, थायराइड या फिर फाइब्रॉएड जैसे हार्मोनल बीमारियों के चलते भी हो सकती है। इसके अलावा फिजिकल रिलेशन बनाने के दौरान होने वाले दर्द को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

थकान और कमजोरी आना

यदि आपको काफी समय से थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो इसे अनदेखा बिलकुल भी ना करे। आराम करने के बाद भी आपको थकावट और कमजोरी महसूस हो रही है तो ये थायराइड, एनीमिया या फिर विटामिन डी की कमी से भी हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाए।

ब्लोटिंग की समस्या

पीरियड्स से पहले ब्लोटिंग होना आम बात है। लेकिन अगर बार-बार आपको ब्लोटिंग हो रही है तो इसे बिलकुल भी इग्नोर ना करें। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाए। एक्सपर्ट्स की माने तो ये इरिटेबल बावल सिंड्रोम, ओवरियन कैंसर आदि समस्याओं के चलते भी हो सकता है।

ब्रेस्ट साइज में बदलाव

महिलाओं को अकसर अपने ब्रेस्ट के साइज पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आपके ब्रेस्ट में किसी भी तरह का बदलाव हो रहा है तो ये एक बड़ी समस्या का सकेंत हो सकता है। बदलाव किसी भी प्रकार के हो सकते है। जैसे ब्रेस्ट में गांठ बनना, दर्द होना या फिर आकार या बदलाव हो तो इसे नजरअंदाज ना करें। ये ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के भी लक्षण हो सकते है।

वजन में बदलाव आना

अगर बिना किसी डाइट को फॉलो किए आपका वजन अचानक से बढ़ता या घट जाता है तो ये चिंता का विषय हो सकता है। वजन का बढ़ना या घटना पीसीओएस (PCOS) ,थायराइड, कैंसर या किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button