Big NewsDehradun News

सीएम आवास पहुंचा महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री को बांधी राखी

राखी के त्यौहार को लेकर उल्लास अभी से देखने को मिल रहा है। रक्षाबंधन से पहले सोमवार को महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर सीएम धामी को राखी बांधी।

महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को बांधी राखी

सोमवार को महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पहुंचा। सीएम धामी ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मुस्लिम समुदाय की महिलएं शामिल थी। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी।

मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सबके सुखमय जीवन की कामना की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं से राखी बंधवाकर सभी महिलाओं को उपहार भी भेंट किए

Cm dhami

बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने सीएम को बांधी राखी

मुख्यमंत्री आवास के बाद सीएम धामी ने भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में पहुंचकर राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने सीएम के लिए गाना गाकर उनका स्वागत किया।

Cm dhami

सरकार ने दिया ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा

राखी के त्यौहार से पहले सरकार ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस योजना तो स्वीकृति दे दी है। बता दें कि इस योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

Cm dhami

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें