Dehradun NewsBig News

नौकरी का लालच देकर महिलाओं से कराए जा रहे थे गंदे काम, व्हाट्सएप से होता था जिस्म का सौदा

देहरादून पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही चार पीड़िताओं का रेस्क्यू किया है. आरोपी महिलाओं का नौकरी और अच्छी तनख्वाह का लालच देकर होटल में देह व्यापर करा रहे थे.

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

एसएसपी देहरादून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ बुधवार को दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर छापा मारा. मौके से पुलिस ने देह व्यापार के कार्य में लिप्त तीन आरोपितों को अरेस्ट किया है.

नौकरी का लालच देकर महिलाओं से कराए जा रहे थे गंदे काम

पुलिस ने मौके से अलग-अलग राज्यों की चार महिला पीड़िताओं को बरामद किया. मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नोएडा में देह व्यापार के अपराध में दो बार जेल जा चुका है. बता दें आरोपी विभिन्न राज्यों की महिलाओं को नौकरी और अच्छी तनख्वाह का लालच देकर होटल में लाया था. बता दें आरोपी देह व्यापार के लिए वेबसाइट पर फोन के माध्यमों से ग्राहकों को संपर्क कर देह व्यापार का कार्य करता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें