Big NewsChar Dham Yatra

यमुनोत्री धाम आई महिला की मौत, गुजरात से चारधाम यात्रा के लिए आई थी उत्तराखंड

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला की मौत हो गई। धाम में अब तक यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 24 पहुंच गई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला की मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर गुजरात की कलसरिया मंगू बेन(59) अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धाम में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 24

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। मृतक महिला कलसरिया मंगू बेन के परिजनों ने बताया कि वो वो पहले से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि अब तक चारधाम यात्रा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 52 यात्रियों की मौत हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button