देहरादून पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सपेरा बस्ती से एक महिला को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर अरेस्ट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाये हुए थी। इस दौरान टीम ने सपेरा बस्ती से एक महिला के पास से 1 किलो 216 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
महिला के खिलाफ केस दर्ज
महिला तस्कर की पहचान समारो पत्नी मोनीनाथ निवासी सपेरा बस्ती नियर रिस्पना पुल के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पास से गांजा बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला के खिलाड़ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


 


