Tehri NewsHighlight

महिला ने लगाई टिहरी झील में छलांग, पुलिस ने किया शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया. पुलिस ने महिला के शव को कुछ दूर आगे से बरामद कर लिया है. फिलहाल महीला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

महिला ने लगाई टिहरी झील में छलांग

घटना रविवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार एक महीला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची. महिला ने पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगा दी। बता दें इस दौरान पुल पर कोई मौजूद नहीं था. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ओर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ के जवानों ने महीला की तलाश की. कुछ देर बाद कुछ दूरी से महीला का शव बरामद किया गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 साल के लगभग है। महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें