highlightDehradun

शिकायत का निस्तारण होने पर बुजुर्ग महिला ने जताया DM का आभार, लोगों में बढ़ रही न्याय की आस

जनता दर्शन और जनसुनवाई कार्यक्रम में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शिकायत का निस्तारण होने पर महिला ने डीएम से मिलकर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी देहरादून की इस पहल से लोगों में न्याय की आस बढ़ गई है।

बुजुर्ग महिला ने जताया DM का आभार

जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर आई 70 वर्षीय महिला की शिकायत का निस्तारण होने पर महिला ने डीएम सविन बंसल से मिलकर अभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने महिला का अभिवादन स्वीकार किया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

शिकायत मिलने पर डीएम ने लिया था एक्शन

चन्दरनगर निवासी 70 वर्षीय महिला जनता दर्शन व जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर आई कि वो बीमार रहती है। उनके पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले लोगों ने अवैध फूड स्नैक्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जो शहर भर में बिना अनुमति के सप्लाई कर रहे हैं।

सुबह 7 बजे से रात्रि एक बजे तक अत्यंत शोरसराबा और आंवाछित तथ्यों का आवागमन रहता है। जिससे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पढ़ रहा है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच उपरांत अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सील कराया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button