Big NewsChamoli

Hemkund sahib yatra news: यात्रा पर आयी महिला की हार्ट अटैक से मौत, अब तक पांच की गई जान

Hemkund sahib yatra में एक और यात्री की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। महिला गुजरात से हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंची थी।

Hemkund sahib yatra पर आए एक और यात्री की मौत

Shri hemkund sahib की तीर्थयात्रा पर आयी एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुषमा जुनेजा पत्नी जयप्रकाश जुनेजा पति के साथ हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंची थी।

इसी बीच हेमकुंड साहिब में उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें कंडी के सहारे घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण हृदयगति रुकने को बताया है।

गुजरात से आयी थी Shri hemkund sahib

मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा जुनेजा पत्नी जयप्रकाश जुनेजा अपने पति के साथ हेमकुंड साहिब आई थी। जो कि बी-2, 402 नक्षत्र प्लेटनम साईटीर्थ रेजीडेंसी पालनपुर पारिया रोड सूरत सिटी नवयुग कॉलेज गुजरात की रहने वाली थी।

अब तक पांच की गई जान

Hemkund sahib yatra में अब तक पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस से पहले तीन यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुी थी। जबकि एक यात्री की मौत ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में दबने के कारण हुई है।

बता दें कि ग्लेशियर खिसकने की घटना में छह लोग बर्फ में फंसे थे। जिसमें से पांच लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। जबकि एक महिला की मौत हो गई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button