Big NewsUttarakhand Chamoli News
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, गैरसैंण में टूटा मकान, मलबे में दबने से एक महिला की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बुधवार रात भारी तबाही मच गई। भारी बारिश के कारण गैरसैंण में एक मकान टूट गया। जिसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। प्रदेशभर में भारी बारिश के कारण तबाही का मंजर देखने के लिए मिल गया है।
गैरसैंण में मलबे में दबने से एक महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक गैरसैंण में मकान पर मलबा आ गया। मलबे में दबने से झोड़ू सिमार तौक की एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बारिश के कारण कर्णप्रयाग में भी भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मसूरी में भी गलोगी में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई है।
केदारघाटी में भारी बारिश से तबाही
केदारघाटी में बादल फटने के कारण भारी तबाही मच गई। केदारघाटी में हाईअलर्ट जारी किया गया है। अब तक केदारनाथ में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक मौत के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।