Champawat NewsBig News

महिला ने काटा अस्पताल में हंगामा, पहले गार्ड की वर्दी फाड़ी, फिर चिकित्सकों के साथ करने लगी अभद्र व्यवहार

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का स्टाफ आजकल एक महिला मरीज के आतंक से काफी परेशान है। उप जिला चिकित्सालय में लगभग पांच दिन पहले 108 के जरिए बाराकोट ब्लॉक की एक महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन अब ये महिला उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सको, मरीजो और स्टाफ के लिए सर दर्द बन गई है।

महिला मरीज ने फाड़ी गार्ड की वर्दी

बताया जा रहा है महिला रविवार को अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ अन्य मरीजों और चिकित्सकों के साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतर आई। अस्पताल के गार्ड दीपक मेहता ने जब महिला को समझाने का प्रयास किया तो महिला ने गार्ड पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी। यही नहीं महिला चिकित्सकों के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगी।

महिला से काफी परेशान हुआ अस्पताल प्रबंधन

उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ करन ने बताया कि इस बात की सूचना कई बार पुलिस व प्रशासन को दी गई पर अभी तक महिला को वहां से नहीं हटाया गया है। जिस वजह से अस्पताल प्रबंधन महिला से काफी परेशान है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से महिला को नारी निकेतन केंद्र या उसके घर भेजने की मांग की है।

मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही महिला

चिकित्सकों ने महिला पर जगह-जगह गंदगी करने और अन्य मरीजों के सामान को भी इधर-उधर फेंकने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है महिला अस्पताल के वार्ड के एक बेड पर कब्जा जमा कर बैठ गई है। जिस कारण वार्ड के अन्य मरीज उससे परेशान हैं। महिला को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

पहले भी अस्पताल मे आतंक मचा चुकी है महिला

महिला कि पहचान मंजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा यही कि महिला के परिजन उस से पीछा छुड़ाने के लिए महिला को 108 के जरिए अस्पताल भेज रहे हैं। पहले भी महिला अस्पताल मे आतंक मचा चुकी है। वहीं अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अस्पताल स्टाफ के द्वारा प्रशासन से महिला को अस्पताल से हटाने की मांग की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें