Dehradunhighlight

देहरादून : खुद फंस गई आबकारी अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला

devbhoomi newsदेहरादून : आबकारी अधिकारी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला खुद इस झंझट में फंस गई है। बता दें कि अब महिला के खिलाफ अब आरोपित अधिकारी ने भी डालनवाला कोतवाली में ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि शिकायतकर्ता मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात हैं। बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उनकी बातचीत महिला से हुई।  महिला ने उन्हें कहा कि वो बेसहारा और तलाकशुदा है। उसके दो बच्चे हैं, जो कि देहरादून स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। सितंबर 2017 में महिला अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए देहरादून आई और ईसी रोड स्थित एक स्टोर में रुकी। महिला ने बताया कि वो बनारस की है और शादी के बाद गुरुग्राम में रहती है और नौकरी करती है।

महिला ने बताया कि वह एक कंपनी की एजेंट है और इंश्योरेंस पॉलिसी कर अपना जीवन यापन कर रही है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि महिला ने उससे कहा कि उसकी कुछ इंश्योरेंस पॉलिसी करवा दें तो उसकी परेशानी दूर हो जाएगी तो उन्होंने कुछ पॉलिसी करवा दी। बताया कि धीरे धीरे महिला का लालच बढ़ने लगा और वो और पॉलिसियां कराने का दबाव बनाने लगी। महिला ने धमकी दी कि अगर उसका टारगेट पूरा नहीं हुआ तो वह उसे फंसा देगी। उन्होंने महिला से बात करनी बंद कर दी। साजिश के तहत महिला ने गुरुग्राम में उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवा उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया।

आबकारी अधिकारी ने कहा कि वह अपना ब्रेन मेपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने को तैयार हैं। जानकारी मिली है कि  महिला मंगलवार को देहरादून पहुंची। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करवाए। इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके अलावा महिला की ओर से जिस जगह दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, वहां के दस्तावेज भी जुटाए जाएंगे।

Back to top button