TrendingHighlight

शादी में बुलाए ऑफिस के 70 कर्मी, आया सिर्फ 1, गुस्से से आग बबुला महिला ने किया ये…

कहते हैं कि कोई कंपनियां अच्छी-बुरी नहीं होती… बल्कि कंपनी के बॉस अच्छे-बुरे होते हैं। बॉस पर निर्भर करता है कि कंपनी रहने लायक है कि नहीं। तभी तो जब माहौल टॉक्सिक हो जाता है तो वर्कर को मजबूरन मानसिक प्रताड़ना के चलते नौकरी छोड़नी पड़ती है। लेकिन कभी-कभी वर्कर को जब उसके को-वर्कर का सहयोग नहीं मिलता तब भी कुछ लोग नौकरी छोड़ देते है।

ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक महिला ने अपनी शादी में 70 सहकर्मियों (Colleagues) को न्योता दिया था। हालांकि अफसोस की बात ये थी कि उनमें से केवल एक ही शादी में पहुंचा। इसको देखकर महिला का दिल टूट गया। इतना कि उसने गुस्से में नौकरी ही छोड़ दी।

शादी में बुलाए ऑफिस के 70 कर्मी, आया सिर्फ 1

दरअसल ये मामला चीन का है। लड़की ने बताया कि उसने दफ्तर में अपने एक तिहाई सहकर्मियों को निमंत्रण (Souvenirs) दिया था। वो इस बात से भी परेशान थी कि अगर उसने सिर्फ कुछ साथियों को ही बुलाया तो बाकी निराश हो जाएंगे। इसलिए शादी के दो महीने पहले ही दफ्तर के सभी 70 कर्मचारियों उसने निमंत्रण भेजा। हालांकि शादी में केवल एक ही सहयोगी शामिल हुआ।

गुस्से से आग बबुला महिला ने अगले ही दिन छोड़ दी नौकरी

सिर्फ एक ही कर्मी के शादी में पहुंचने पर महिला काफी दुखी और गुस्सा भी हो गई। दरअसल सभी सहकर्मियों के ना आने पर ना सिर्फ खाना फेंकना पड़ा बल्कि महिला ने अपने परिवार के सामने भी खुद को अपमानित महसूस किया। उसका दिल इतना आहत हुआ कि अगले ही दिन उसने वहां से नौकरी छोड़ दी। सोशल मीडिया पर ये स्टोरी काफी वायरल हो रही है। जिसमें लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें