National

क्या आप बदलेंगे अपनी प्रोफाइल फोटो? पीएम मोदी ने देश से की ये अपील

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होते हुए अपनी प्रोफाइल बदल दी है। उन्होनें प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की फोटो लगा दी है। उन्होनें स्वतंत्रता दिवस से पहले करोड़ों देशवासियों को ऐसा करने की अपील की है। उन्होनें अपनी प्रोफाइल बदलने के साथ लिखा, इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही आइये हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी यही आग्रह करता हूं कि आप भी मेरे साथ मिलकर हमारे तिरंगे का जश्न मनाएं। अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें।

जन आंदोलन की दी जानकारी

इसी के साथ पीएम मोदी ने एक्स पर जन आंदोलन के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होनें वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि। यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्तवपूर्ण क्षण था।

क्या है तिरंगा अभियान?

बता दें कि पीएम मोदी ने 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत देश के 20 करोड़ घरों की छतों पर तिरंगा फहराए जाने की बात कही गई थी। सरकार ने इस अभियन पर काफी खर्च किया था और इससे पहले झंडा फहराने के नियम भी बदले थे। नियम में बदलाव के बाद रात में भी तिंरगा फहराए जाने की अनुमति दी गई थी।

Back to top button