Pauri Garhwal NewsBig News

जंगली जानवरों के बढ़ते हमले पर भड़के BJP विधायक, सरकार की नीति पर उठाए सवाल, इस्तीफा देने की कही बात

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों को लेकर भाजपा विधायक दिलीप रावत की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। रावत ने साफ कहा कि वे अपनी ही सरकार की नीति से असंतुष्ट हैं, क्योंकि बार-बार शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए।

BJP विधेयक ने दी पद से इस्तीफा देने की दी चेतावनी

बता दें लैंसडाउन विधायक ने कई बार वन विभाग और सरकार को पत्र भेजकर जंगली जानवरों पर नियंत्रण और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतें धरी की धरी रह गई। इसी नाराजगी के बीच उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इलाके में सुरक्षा और मॉनिटरिंग के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे अपने पद से इस्तीफा देने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बता दें बीते दिनों पहले पौड़ी के कालागढ़ टाइगर रिज़र्व से सटे रिखणीखाल ब्लॉक में एक 50 साल की महिला पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण लगातार सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आदमखोर गुलदार से अभी तक राहत नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: पौड़ी में गुलदार की दहशत: स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें